Sohana Hospital & Sector 88 Clinic, Mohali Mon–Sat, 10:00 AM – 7:00 PM  ·  +91-98152-04016
Dr. Tarun BaghlaMS Orthopaedics
Home / हिंदी

घुटने, कूल्हे और कमर के दर्द का इलाज

डॉ. तरुण बघला — एम.एस. (हड्डी रोग), सोहाना अस्पताल, मोहाली। घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण, फ्रैक्चर सर्जरी, और बिना ऑपरेशन के इलाज। यह पेज हिंदी में है — पूरी जानकारी अंग्रेज़ी पेजों पर भी उपलब्ध है।

डॉक्टर के बारे में

डॉ. तरुण बघला

एम.बी.बी.एस., एम.एस. (ऑर्थोपेडिक्स) · 9+ वर्षों का अनुभव

डॉ. बघला ने श्री गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़, देहरादून से हड्डी रोग में एम.एस. किया। इसके बाद उन्होंने फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में अटेंडिंग कंसल्टेंट के रूप में काम किया।

वर्तमान में वे सोहाना अस्पताल, मोहाली में कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन हैं। अब तक 1,000 से अधिक ऑपरेशन और 10,000 से अधिक मरीज़ों का इलाज कर चुके हैं।

घुटना प्रत्यारोपणकूल्हा प्रत्यारोपण फ्रैक्चर सर्जरीगठिया AVN (हड्डी गलना)PRP थेरेपी
योग्यताएम.एस. (ऑर्थोपेडिक्स)एस.जी.आर.आर. देहरादून
अस्पतालसोहाना अस्पताल, मोहालीपहले — फोर्टिस, मोहाली
क्लिनिकसेक्टर 88, मोहालीमकान नं. 3271
फ़ीस₹600 प्रति विज़िटनई और फ़ॉलो-अप दोनों
ज़रूरी

ये लक्षण हों तो देर न करें

इन स्थितियों में घरेलू इलाज नहीं, तुरंत जाँच ज़रूरी है।

तुरंत डॉक्टर को दिखाएं यदि —

  • जोड़ में सूजन के साथ बुख़ार हो, या जोड़ लाल और गर्म हो
  • चोट के बाद पैर पर वज़न न डाल पा रहे हों, या हड्डी टेढ़ी दिखे
  • हाथ या पैर में सुन्नपन या कमज़ोरी बढ़ती जा रही हो
  • कमर दर्द के साथ पेशाब या शौच पर नियंत्रण न रहे — यह आपात स्थिति है
  • रात में दर्द से नींद खुल जाती हो
  • बिना कारण वज़न घट रहा हो
आम बीमारियाँ

किस समस्या का इलाज होता है

घुटनों का गठिया

सीढ़ी चढ़ने में दर्द, पालथी मारकर बैठने में तकलीफ़, घुटनों का टेढ़ा होना। शुरुआती अवस्था में दवा, व्यायाम और इंजेक्शन से आराम मिलता है। ऑपरेशन तभी, जब कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुका हो।

कूल्हे का गठिया

जाँघ के जोड़ (groin) में दर्द, जुराब-जूता पहनने में दिक़्क़त, चलने में लंगड़ाहट। कई बार इसे घुटने या नस का दर्द समझ लिया जाता है।

AVN — हड्डी का गलना

कूल्हे की हड्डी तक ख़ून न पहुँचने से वह गलने लगती है। अक्सर 30–55 वर्ष की उम्र में, स्टेरॉयड या शराब के लंबे सेवन के बाद। शुरुआत में MRI से पकड़ में आए तो जोड़ बचाया जा सकता है।

कमर और गर्दन का दर्द

ज़्यादातर मामलों में यह मांसपेशियों का खिंचाव होता है और कुछ हफ़्तों में ठीक हो जाता है। पूरा आराम करने से नुक़सान होता है — हल्की चहलक़दमी सबसे अच्छा इलाज है।

फ्रैक्चर और चोट

सड़क दुर्घटना, बुज़ुर्गों का गिरना, खेल की चोट। हड्डी सीधी जुड़े और जोड़ अकड़े नहीं — यही इलाज का असली मक़सद है।

एड़ी और कोहनी का दर्द

सुबह पहला क़दम रखते ही एड़ी में दर्द, या कपड़े निचोड़ने से कोहनी में दर्द। सही जूते, स्ट्रेचिंग और कुछ मामलों में PRP से ठीक होता है।

सावधान

ये ग़लतियाँ नुक़सान करती हैं

1 · पहलवान या देसी हड्डी जोड़ने वाले

टूटी हड्डी को खींचना और कसकर बाँधना — इससे हड्डी टेढ़ी जुड़ती है, जोड़ हमेशा के लिए अकड़ जाता है, और कई बार ख़ून का बहाव रुकने से पैर तक काटना पड़ता है। एक्स-रे के बिना किसी को हड्डी छूने न दें।

2 · रोज़ दर्द की गोली

डाइक्लोफेनाक और नाइमेसुलाइड बिना पर्ची मिल जाती हैं, पर लंबे समय तक लेने से पेट और गुर्दे ख़राब होते हैं। अगर रोज़ गोली चाहिए, तो बीमारी की जाँच कराएँ — दर्द दबाना इलाज नहीं है।

3 · बिना लेबल का दर्द निवारक चूर्ण

जोड़ों के दर्द के कई अनजान चूर्णों में छिपे हुए स्टेरॉयड मिले हैं। शुरू में चमत्कारी आराम, फिर वज़न बढ़ना, शुगर, बी.पी. और हड्डी गलना।

4 · ताज़ा चोट पर तेल की मालिश

सूजी हुई या टूटी हड्डी पर ज़ोर से मालिश करने से अंदर ख़ून बहता है और सूजन बढ़ जाती है। मालिश अकड़न के लिए है, ताज़ा चोट के लिए नहीं।

खर्च

ऑपरेशन का अनुमानित खर्च

ये अनुमानित दरें हैं, कोटेशन नहीं। असली खर्च इम्प्लांट, अस्पताल और कमरे की श्रेणी पर निर्भर करता है — और आपको लिखित अनुमान पहले ही दिया जाता है।

प्रक्रियाअनुमानित खर्चअस्पताल में दिन
घुटना प्रत्यारोपण (एक घुटना)₹1.6 – 3.2 लाख2–4 दिन
कूल्हा प्रत्यारोपण₹1.8 – 3.5 लाख2–4 दिन
कूल्हे का फ्रैक्चर ऑपरेशन₹1.1 – 2.0 लाख2–5 दिन
AVN — कोर डीकंप्रेशन₹70,000 – 1.4 लाख1–2 दिन
PRP इंजेक्शन₹8,000 – 15,000उसी दिन घर
परामर्श (कंसल्टेशन)₹600

बीमा: ज़्यादातर पॉलिसियों में जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए 2–4 साल का वेटिंग पीरियड होता है। आयुष्मान भारत कार्ड धारकों के लिए यह पैकेज में शामिल है। कैशलेस की जानकारी डेस्क से लें।

अपना एक्स-रे लेकर आइए

20 मिनट की जाँच में आपको पता चल जाएगा कि बीमारी किस स्टेज पर है, ऑपरेशन ज़रूरी है या नहीं, और खर्च कितना आएगा।

WhatsApp us